• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand, coal mine strand
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (23:26 IST)

झारखंड में कोयला खदान धंसी, कई लोगों के दबने की आशंका

Jharkhand
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में स्थित ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के राजमहल परियोजना में ललमटिया के डीप माइन्स क्षेत्र भौणाय में गुरुवार रात कोयला खदान के धंसने से कई लोगों के दबने की आशंका है।                 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना में घायल दो लोगों को फिलहाल महगामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान में 15-20 डंपरों के फंसे होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। 
                 
सूत्रों ने बताया कि रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही है। अनुमंडल अधिकारी समेत कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। (वार्ता)