dharma sangrah
✕

Corona के चलते 2 दिन में सिमटा देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला

Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (23:08 IST)
देहरादून के ऐतिहासिक झंडे के मेले को कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दो दिन में समेट लिया गया। पिछले साल भी कोरोना के चलते कुछ ही दिन मेले का आयोजन किया गया था। जबकि, झंडे का मेला होली के पांचवें दिन से शुरू होकर रामनवमी तक चलता है। इस बार ये आयोजन सिर्फ दो दिन का होगा।
 
शुक्रवार दो अप्रैल को झंडे का आरोहण होने के बाद 4 अप्रैल को नगर परिक्रमा के बाद मेला संपन्न हो जाएगा। 
इस बार जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर झंडे के मेले के लिए गाइडलाइन जारी की थी। इसमें दुकान और झूला आदि प्रतिबंधित कर दिए गए थे। मेले का आकर्षण ये दोनों ही हैं। दुकानों, झूलों और बच्चों के लिए मनोरंजन के साधनों, जादू के खेल, मिन्नी सर्कस आदि के बगैर किसी मेले की कल्पना करना बेमानी है। अब झंडे का मेला, मेला नहीं सिर्फ धार्मिक आयोजन तक सीमित कर दिया गया।

शुक्रवार दो अप्रैल की सुबह सात बजे पुराने झंडे को उतारने का कार्यक्रम शुरू हो गया। दोपहर तीन बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में नए झंडे का आरोहण हुआ।  इस साल रोपड़ निवासी जैलसिंह नगर (पंजाब) के जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को झंडे पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चार अप्रैल को सूक्ष्म स्वरूप में नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा के साथ ही इस वर्ष का मेला संपन्न हो जाएगा।
 
मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि झंडे के आरोहण के दौरान बेहद कड़ी व्यवस्था की गई है। अन्य राज्यों से आने वाली संगतों को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना भी अनिवार्य किया गया है। आरोहण स्थल पर भी सीमित संख्या में संगतों से आने की अपील की गई। हालांकि, इस साल संगतों की संख्या पिछले सालों के मुकाबले कम रही।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया के जरिए झंडे के मेले की बधाई दी। उन्होंने लिखा- मुझे विश्वास है कि कोविड-19 के इस चुनौतीपूर्ण दौर में पूरी सतर्कता, आस्था और जज्बे के साथ इस धार्मिक मेले का सफल आयोजन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख