ramcharitmanas
✕

जम्मू-कश्मीर से ट्रेन-बस सेवाएं बहाल

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (18:47 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर से ट्रेन एवं अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। बलात्कार के एक मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के मद्देनजर शुक्रवार को ट्रेन एवं अंतरराज्यीय बस सेवाओं को रद्द कर दिया गया था।
 
हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद व्यापक हिंसा भड़क उठी थी जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी और 250 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 
 
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन और कटरा में श्री माता वैष्णोदेवी रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनों को एहतियातन रद्द कर दिया गया था जिसके कारण श्रद्धालुओं समेत हजारों यात्री फंसे हुए थे। शुक्रवार को श्री माता वैष्णोदेवी स्टेशन से 6 समेत 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं जबकि 12 अन्य को शनिवार को रद्द किया गया था।
 
जम्मू स्टेशन अधीक्षक अश्विनी कुमार शर्मा ने यहां बताया कि सुरक्षा मंजूरी के बाद शनिवार रात 9.30 बजे रेल सेवा बहाल कर दी गई। जम्मू स्टेशन से 4 ट्रेनों का परिचालन हुआ जबकि 2 अन्य कटरा से खुलीं और देर रात 2 बजे तक परिचालन जारी रहा जिससे लगभग सभी फंसे हुए यात्रियों के जाने का रास्ता साफ हो गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गंतव्यों तक जाने वाली 6 ट्रेनों का 1-1 घंटे के अंतराल पर परिचालन हुआ।
 
शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह से सामान्य परिचालन जारी है। ऑल इंडिया स्लीपर कोचेज एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी बीती रात से आंशिक तौर पर बहाल कर दी गईं। रविवार सुबह से सामान्य परिचालन बहाल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली और चंडीगढ़ समेत विभिन्न गंतव्यों तक जाने वाली निजी बसें बीती रात को यहां से रवाना हुईं। (भाषा) 

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख