biodatamaker

जानिए जुलाई में इतना महंगा हुआ पेट्रोल

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (20:14 IST)
नई दिल्ली। इस साल जुलाई से पेट्रोल के दाम 6 रुपए लीटर बढ़े हैं। इस समय पेट्रोल की दर 3 साल के अपने उच्च स्तर पर है। पेट्रोल कीमतों में प्रतिदिन मामूली संशोधन होता है।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार जुलाई की शुरुआत से डीजल कीमतों में 3.67 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस समय दिल्ली में डीजल 57.03 रुपए लीटर के अपने 4 महीने के उच्चस्तर पर है। 
 
16 जून को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 65.48 रुपए लीटर था, जो 2 जुलाई को घटकर 63.06 रुपए रुपए लीटर पर आ गया। हालांकि उसके बाद से सिर्फ 4 दिन छोड़कर प्रतिदिन पेट्रोल कीमतों बढ़ोतरी हुई है। 
 
इन 4 मौकों पर पेट्रोल का दाम 2 से 9 पैसे लीटर घटा था। इसी तरह डीजल का दाम 16 जून को 54.49 रुपए लीटर था। यह 2 जुलाई को 53.36 रुपए लीटर पर आ गया। उसके बाद से डीजल का दाम बढ़ रहा है। दिल्ली में इस समय पेट्रोल का दाम 69.04 रुपए प्रति लीटर है। यह अगस्त 2014 के दूसरे पखवाड़े के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। उस समय पेट्रोल 70.33 रुपए लीटर है। 
 
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने जून में महीने की पहली और 16 तारीख को कीमतों में संशोधन की 15 साल पुरानी परंपरा को छोड़ दिया था। 16 जून से कीमतों में प्रतिदिन मामूली बदलाव किया जाता है। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सस्पेंड, भितरघात के आरोपों के बाद कार्रवाई

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना : अनाथ और असहाय बच्चों के भविष्य की मजबूत आधारशिला, योगी सरकार में एक लाख से अधिक बच्चों तक पहुंच रहा योजना का लाभ

अगला लेख