dharma sangrah
✕

बारिश के कारण भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राजमार्ग बंद

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (21:05 IST)
बनिहाल (जम्मू-कश्मीर)। भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ों से पत्थरों के गिर जाने की वजह से रविवार शाम यातायात रोक दिया गया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि करीब 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग से मलबा हटाने तथा रास्ते को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कश्मीर को सभी मौसम में देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है।
 
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) धीरज सिंह कतोश ने कहा कि दोपहर बाद करीब 3.30 बजे रामबन के पास पंथियाल में बारिश के कारण पत्थर सड़कों पर आ गए। इससे एक मिनी बस सहित 2 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा तथा दोनों वाहनों के यात्री सुरक्षित हैं। मिनी बस को उस इलाके से निकाल लिया गया है वहीं दूसरे वाहन तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि राजमार्ग बंद हो जाने के कारण भारी जाम की स्थिति बन गई है। यातायात की फिर से अनुमति देने में कुछ समय लग सकता है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख