dharma sangrah
✕

हिंसा में मारे गए युवक का अंतिम संस्कार, कई क्षेत्रों में कर्फ्यू

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (20:01 IST)
जयपुर। जयपुर के रामगंज थाना इलाके में शुक्रवार रात हुई हिंसक घटनाओं में मारे गए आदिल को सोमवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके साथ ही 2 दिन से जारी ​गतिरोध समाप्त हो गया है, हालांकि जयपुर के 4 थाना इलाकों में कर्फ्यू सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। 
 
जयपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि हिंसक घटनाओं में मारे गए आदिल के परिजनों ने शव ले लिया और बाद में उसे उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 
 
इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार आदिल के परिजनों की रजामंदी के बाद मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके घर पर पहुंचा, जहां कुछ समय रखने के बाद जनाजा रवाना हुआ। सुपुर्द-ए-खाक के दौरान शांति समिति के सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
 
उन्होंने बताया कि रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक और गलता गेट थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू अभी भी जारी है। कर्फ्यू में ढील देने के बारे में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद निर्णय लेंगे। फिलहाल कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय नहीं लिया गया है। शांति समिति ने जयपुर पुलिस आयुक्त से कर्फ्यू में ढील देने की मांग की है। 
 
मुस्लिम समाज की कमेटी ने आदिल के परिजन को 1 करोड़ रुपए मुआवजा, आश्रित परिजनों में से एक को सरकारी नौकरी देने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ही शव को लेने की मांग पुलिस के समक्ष रखी थी। दोनों पक्षों में क्या सहमति हुई है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा है वहां स्थित सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को भी अवकाश रहा, वहीं दूसरी ओर जयपुर संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह की ओर से जारी आदेश के तहत जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के 14 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं सोमवार रात 11.59 बजे तक अस्थायी तौर पर बंद रहेंगी। 
 
गौरतलब है कि गत शुक्रवार की रात को एक पुलिसकर्मी द्वारा अतिक्रमण हटाने जाने के दौरान मोटरसाइकल सवार दंपति से तकरार के बाद हिंसक घटनाएं हुई थीं। हिंसक घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हुए। घटनाओं के बाद एहतियात के तौर पर जयपुर के रामगंज थाना इलाके समेत 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

अगला लेख