Daily Horoscope
✕

मोदी, आबे की मुलाकात तय करेगी भविष्य की दिशा

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (19:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे इस सप्ताह होने वाली बैठक में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी की भविष्य की दिशा तय करेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बात कही। 
 
आबे की 2 दिवसीय यात्रा बुधवार से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान वे और मोदी गुजरात के गांधीनगर में 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैए और उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद क्षेत्र में पैदा हुए तनाव के बीच यह शिखर सम्मेलन होगा। मोदी और आबे के बीच यह चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा। 
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता अपनी 'विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी' की रूपरेखा के तहत भारत एवं जापान के बीच बहुआयामी सहयोग में हाल में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की अपनी दिशा तय करेंगे। सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में भारत और जापान के संबंध मजबूत हुए हैं। 
 
दोनों देशों ने पिछले सप्ताह अपनी वार्षिक सुरक्षा वार्ता में रक्षा उत्पादन के मामलों में करीबी सहयोग करने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले साल नवंबर में जापान गए थे। उस यात्रा में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया था। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

अगला लेख