Hanuman Chalisa

क्या महाराष्ट्र में Lockdown की तैयारी है? उद्धव के मंत्री ने दिए संकेत...

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (23:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल चर्चा नहीं चल रही है। हालांकि इसके एक दिन पहले आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि ‘नए लॉकडाउन का दौर’ नजदीक आ रहा है, लेकिन निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे।
 
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9 हजार 170 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले आए मामलों की तुलना में 1,103 अधिक है, वहीं 7 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई।
 
...तो लग जाएगा लॉकडाउन : टोपे ने कहा कि लॉकडाउन लगाने पर अभी चर्चा नहीं हो रही है। सरकार संक्रमण के मामलों, दर, अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या और ऑक्सीजन के उपभोग पर गौर करते हुए पाबंदियों के बारे में फैसला लेगी। अगर दैनिक (चिकित्सीय) ऑक्सीजन की आवश्यकता 700 मीट्रिक टन को पार करती है तो राज्य में लॉकडाउन लग जाएगा।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी हमने सामाजिक समारोहों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। अगर इससे संक्रमण का प्रसार नियंत्रित होता है तो बढ़िया है। वरना हमें सख्त पाबंदियां लगानी पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस संबंध में जल्द ही शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ओमिक्रोन और डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के मामलों का पता लगाना महत्वपूर्ण है और राज्य के प्रत्येक प्रशासनिक मंडल में कम से कम एक जीनोम अनुक्रमण लैब की आवश्यकता है।
 
9170 नए मामले, 7 की मौत : स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9,170 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले आए मामलों की तुलना में 1,103 अधिक हैं।
 
महाराष्ट्र में 2021 के अंतिम 11 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। राज्य में ओमिक्रोन के 6 नए मामले भी सामने आए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 मामले सामने आए थे और 8 मरीजों की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सामने आए मामलों की संख्या 5,368 थी और 22 मौतें हुईं थी।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख