dharma sangrah
✕

Jammu and Kashmir: आरएस पुरा इलाके में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, महिलाओं के साथ घुसपैठ की कोशिश में आतंकी

Updated: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (12:12 IST)
जम्मू। पहली बार जम्मू-कश्मीर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एक महिला घुसपैठिये को मार गिराया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि वह आतंकी थी या आम पाकिस्तानी नागरिक। इस बीच कश्मीर में भाजपा के एक नेता के 2 पीएसओ अर्थात अंगरक्षक हथियारों समेत लापता हो गए हैं। सीमा सुरक्षाबल के जवानों ने आरएसपुरा इलाके में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

ALSO READ: 2001 Indian Parliament Attack : कायराना आतंकी हमले का दिन, जब गोलियों से दहल गया था लोकतंत्र का मंदिर, बाल-बाल बचे थे आडवाणी समेत 200 सांसद
 
सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से कुछ लोगों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इलाके में गश्त कर रहे जवानों ने जब संदिग्ध हलचल देखी तो उन्हें चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने इसे अनसुना कर दिया। जब घुसपैठिया भारतीय इलाके में पहुंचा तो जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच एक की गोली लगने से मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।

ALSO READ: कश्मीर में अब आतंकियों द्वारा इस्तेमाल होने वाले वाहन व घरों की हो रही जब्‍ती
 
दूसरी ओर कूपवाड़ा जिले में बीती रात से ही एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) व उसका सहयोगी हथियारों के साथ लापता हैं। स्थानीय पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि उनकी जांच चल रही है। दोनों पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 व 13 दिसंबर की मध्यरात्रि को ये दोनों पुलिसकर्मी लापता हैं।
 
भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल रशीद जरगर की सुरक्षा में तैनात पीएसओ साकिब तांत्रे व उसका सहयोगी आरिफ अहमद अचानक से लापता हो गए। जांच करने पर पाया गया कि दोनों के हथियार भी वहां से गायब हैं। इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। 
पीएसओ साकिब की तलाश करते हुए पुलिस की एक टीम रात को ही उसके घर पहुंची। जहां पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि वह घर आया था, परंतु कुछ ही समय बाद वह वहां से लौट गया।
 
परिजन भी उसका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वे दोनों अपने हथियारों के साथ गायब हैं। हथियारों के साथ लापता हुए ये पुलिसकर्मी किसी आतंकी संगठन में तो शामिल नहीं हो गए हैं, पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इतना ही कहा जा रहा है कि मामला पूरी तरह से हल होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। दोनों की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख