suvichar

रेलवे से आपने टिकट बुक किया है तो यह काम की खबर, 14 ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Updated: मंगलवार, 7 मई 2019 (21:47 IST)
अहमदाबाद। गर्मी की छुट्‍टियों में ट्रेनों में कितनी भीड़ रहती है, इसका सभी को पता है। पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अहमदाबाद की 14 ट्रेनों में मई में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
 
अहमदाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 19055/19056 वलसाड़-जोधपुर एक्सप्रेस में 14 से 18 मई तक वलसाड़ से तथा 15 से 19 मई तक जोधपुर से एक स्लीपर कोच लगेगा। ट्रेन संख्या 19409/19410 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 9 से 31 मई तक अहमदाबाद से तथा 11 मई से 20 जून तक गोरखपुर से पांच स्लीपर कोच लगेंगे। 
 
ट्रेन संख्या 19421/19422 अहमबादा-पटना एक्सप्रेस में 12 से 26 मई तक अहमदाबाद से तथा 14 से 18 मई तक पटना से 5 अतिरिक स्लीपर कोच लगाए जा रहे हैं। ट्रेन संख्या 19403/19404 अहमदाबाद-सुलतानपुर एक्सप्रेस में 14 से 28 मई तक अहमदाबाद से तथा 15 से 29 मई तक सुलतानपुर से पांच अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 
 
ट्रेन संख्या 19401/19402 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस में 13 से 27 मई तक अमदाबाद से तथा 14 से 28 मई तक लखनऊ से 5 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 19407/19408 अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस में 9 से 30 मई तक अमदाबाद से तथा 11 मई से एक जून तक पांच स्लीपर कोच अतिरिक्त लगेंगे। ट्रेन संख्या 22967/ 22968 अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस में 9 से 30 मई तक अहमदाबाद से तथा 10 से 31 मई तक 5 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख