sundarkand

Rajasthan: निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम को थप्पड़ मारा, ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करने गए थे

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2024 (15:51 IST)
जयपुर। विधानसभा उपचुनाव (by election) के लिए चल रहे मतदान के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी एसडीएम (SDM) को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। यह वाकया कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा से जुड़ा है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी का कॉलर पकड़ लिया।ALSO READ: भजनलाल शर्मा ने कहा, राजस्थान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार
 
मतदाताओं ने मतदान के बहिष्कार करने की घोषणा की थी : जिला निर्वाचन अधिकारी और टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि समरावता गांव के मतदाताओं ने अपनी एक मांग के समर्थन में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी, लेकिन मतदान केंद्र और बूथ तक पहुंचने वाला रास्ता खुला था।ALSO READ: राजस्थान में उपचुनाव के लिए प्रचार ने जोर पकड़ा, कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
 
उन्होंने बताया कि जब एसडीएम चौधरी जब लोगों को वोट डालने के लिए मनाने वहां गए तो निर्दलीय प्रत्याशी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। नरेश उन ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे जिन्होंने मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की थी।
 
जिला कलेक्टर ने बताया कि यह गांव वर्तमान में नगर फोर्ट तहसील में आता है और ग्रामीण गांव को उनियारा तहसील के अंतर्गत लाने की मांग कर रहे हैं, जो उनके गांव के पास है। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले यह मांग उठाई थी और उन्हें 30 अक्टूबर को आश्वासन दिया गया था कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद इस मामले पर विचार किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख