1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. goods train derailed in telangana

तेलंगाना में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Rail engine
Telangana news in hindi : तेलंगाना में मंगलवार देर रात मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। हादसे के बाद 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
 
दक्षिण मध्य रेलवे पेद्दापल्ली जिले के राघवपुरम और रामागुंडम स्टेशनों के बीच हुई। इस वजह से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। 20 ट्रेनें रद्द हो गई जबकि 4 को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। 10 अन्य ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है ज‍बकि 2 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।
 
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक रास्ता खोलने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। 
 
हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Edited By : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
विजयपुर उपचुनाव में वोटिंग शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी नजरबंद, कांग्रेस के कई बड़े नेता गिरफ्तार