ramcharitmanas

IAS ने झांसा देकर किया कई बार रेप, चार साल बाद गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (12:22 IST)
जयपुर। चार साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बीबी मोहंती ने सोमवार देर रात सोडाला पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
तीन साल पहले जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती के अनुसार मोहंती ने जनवरी 2013 में पहली बार जयपुर में ही एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य शहरों के करीब आधा दर्जन होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब एक साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
 
पुलिस आरोपी मोहंती ने ठिकानों पर छापे मारे लेकिन वे भूमिगत हो गए। इसके बाद से पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। मोहंती के हाथ नहीं लगने पर राजस्थान पुलिस ने उन पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ में नहीं आए।
 
जानकारी के अनुसार जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में सीनियर आईएएस मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। 
 
युवती का आरोप था कि मोहंती सिविल सेवा परीक्षा में उसे पास कराने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। मोहंती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद फरवरी में राजस्थान सरकार ने मोहंती को निलंबित कर दिया था।
 
इसके बाद जांच कर रही पुलिस की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उसके बाद से ही मोहंती फरार थे। फरवरी 2014 में ही कोर्ट ने मोहंती के खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी कर दिया था, लेकिन करीब चार वर्ष तक मोहंती किसी के हाथ नहीं लगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में थीं। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख