kundali milan
✕

कुत्तों की हत्याओं से आहत IIT छात्र ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (16:08 IST)
कानपुर। Dogs killed in IIT Kanpur : IIT में पढ़ने वाले एक छात्र ने कुत्तों की क्रूरता से हो रही हत्याओं से आहत होकर कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।  IIT छात्र ने तहरीर में पुलिस को बताया है कि कैंपस में कुत्तों की हत्या छत से फेंककर, डंडे से पीटकर की जा रही है। पुलिस ने IIT छात्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कुत्तों की हत्या से आहत है IIT छात्र : IIT KANPUR से एयरोस्पेस से एमटेक सेकंड ईयर के छात्र दीपनील दत्तो ने कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा कराया है। दीपनील दत्तो ने अज्ञात के ऊपर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कैंपस में घूमने वाले कुत्तों की लगातार मौत हो रही है।

किसी को छत से फेंककर मारा जा रहा है तो किसी को पीट-पीटकर मारा जा रहा है। अब तक संदिग्ध हालात में एक के बाद एक तीन कुत्ते और उनके पिल्लों की मौत हो चुकी है। छात्र ने तहरीर में आईआईटी चौकी पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते एक के बाद एक कुत्तों की मौत हो गई है। पुलिस ने IIT छात्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या बोले थाना प्रभारी : कल्याणपुर थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि IIT छात्र की तहरीर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आईआईटी कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (File photo)

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अहमदाबाद में GCCI की वार्षिक बैठक आयोजित, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात

जिसे समाज ने वर्षों तक 'शर्म' समझा, वही निकला मेडिकल साइंस का 'खजाना', पीरियड्स के खून से लैब में बन रहा दिल का टिशू और पकड़ी जा रहीं गंभीर बीमारियां!

अगला लेख