biodatamaker
✕

हिज्बुल के मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (18:37 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर के बड़गाम जिले में पुलिस ने शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े 3 सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़गाम में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के ठिकानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा, अमिर सैफी, शब्बीर अहमद और मुदासिर अहमद खान को इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, ये सदस्य इन इलाकों में पिछले कई महीने से सक्रिय थे और कई विध्वंसक गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। आरोपियों ने आतंकवादियों को अपने घर में छिपाया था और उनकी हर तरह से मदद की थी।

अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने ठिकानों के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर छापामारी कर गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख