Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान से आए 83 हिन्दुओं को मिली भारत की नागरिकता

Published: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (23:15 IST)
अहमदाबाद। पाकिस्तान से कई साल पहले यहां आए करीब 83 हिन्दुओं को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भारत की नागरिकता दी।
 
 
जिला कलेक्टोरेट में आयोजित एक शिविर में जिला अधिकारी विक्रांत पांडे एवं स्थानीय विधायक बलराम थावनी ने इन 83 आवेदकों को नागरिकता कानून, 1955 के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र प्रदान किए। ज्यादातर आवेदक या तो सिन्धी थे या माहेश्वरी समुदाय से ताल्लुकात रखते थे।
 
पांडे ने बताया कि इस शिविर से पहले अहमदाबाद कलेक्टोरेट ने करीब 400 लोगों को भारत की नागरिकता दी थी और इसी के साथ 2 साल पहले नई व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद से वह इस तरह से नागरिकता देने के मामले में देश के सभी जिलों में शीर्ष पर पहुंच गया।
 
उन्होंने कहा कि 2016 में केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों जैसे हिन्दुओं एवं सिखों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को विकेंद्रित कर दिया था। शुक्रवार को पाकिस्तान से आए 83 आवेदक भारत के नागरिक बन गए।
 
पांडे ने बताया कि दिसंबर 2016 में जारी गजट अधिसूचना के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला अधिकारियों को राज्य में रह रहे इन समुदायों के आवेदकों को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति दी थी। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख