सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu hospitalised after infection in stomach
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (12:57 IST)

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू के पेट में दर्द, अस्पताल में भर्ती

Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal news in hindi : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा जांच में पता चला है कि पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दर्द हुआ। चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है।
 
सुक्खू के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।
ये भी पढ़ें
Femicide: दुनिया में महामारी का रूप ले रही हैं महिलाओं को जान से मारने की घटनाएं