Hanuman Chalisa
✕

ओडिशा में भारी बारिश, फीका पड़ा दीपावली का उत्साह

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (16:34 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के कई भागों में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिससे दीपावली का उत्साह कुछ फीका पड़ गया जबकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विक्षोभ में बदल गया है।
 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) केन्द्र के निदेशक एस सी साहू ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र विक्षोभ में केन्द्रित हो गया है जो पुरी के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में लगभग 370 किलोमीटर दूर स्थित है।
 
उन्होंने कहा कि विक्षोभ के गहरे विक्षोभ की ओर बढ़ने का अनुमान है और यह आज मध्य रात्रि या कल सुबह तक ओडिशा तट और पुरी तथा चंदबाली को पार कर सकता है।
 
मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में तटीय ओडिशा के ज्यादातर स्थानों और राज्य के आंतरिक भागों में बारिश या गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं।
 
दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। (भाषा) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख