ramcharitmanas

कोलकाता की इमारत में आग, एसबीआई कार्यालय जलकर खाक

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (17:11 IST)
कोलकाता। मध्य कोलकाता की एक वाणिज्यिक इमारत की 16 वीं मंजिल में गुरुवार को भीषण आग लग गई जिससे भारतीय स्टेट बैंक का ग्लोबल मार्केट कार्यालय जल कर खाक हो गया।
 
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीवनसुधा इमारत में भारतीय स्टेट बैंक के ग्लोबल मार्केट कार्यालय के सर्वर रूम से भड़की इस आग को बुझाने के लिए 13 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है।
 
भारतीय स्टेट बैंक के ग्लोबल मार्केट कार्यालय के महाप्रबंधक वी. भारद्वाज ने बताया, 'आग से फर्नीचर एवं कम्प्यूटर के सहायक उपकरण जल कर खाक हो गए हैं लेकिन इसमें किसी डाटा के नष्ट होने की कोई आशंका नहीं है क्योंकि फाइलें मुंबई स्थित डिजास्टर रिकवरी प्रकोष्ठ और स्थानीय मुख्यालय में रखी हुई हैं।'
 
भारतीय स्टेट बैंक के कोलकाता सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक पी पी सेनगुप्ता ने बताया कि इमारत की इस मंजिल पर आग लगने के बाद किसी के फंसने की कोई सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है आग बड़ी तेजी से इमारत में फैली। 
 
महाप्रबंधक ने कहा कि आज दीपावली की छुट्टी है लेकिन जैसे ही आग लगने की सूचना फैली सभी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
 
जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित यह इमारत 19 मंजिली है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अन्य वित्तीय संगठनों का कार्यालय स्थित है। (भाषा) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख