dharma sangrah
✕

Weather updates : मुंबई में भारी बारिश का 'Red Alert', महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (01:48 IST)
मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार देर शाम मुंबई, रत्नागिरि और रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।
 
इससे पहले विभाग ने मुंबई और आसपास के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया था।

ALSO READ: Weather update : बिहार में फिर गिरी बिजली, 8 की मौत, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
 
शुक्रवार देर रात मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के बीच, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।’
उन्होंने कहा, ‘4 जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।’
 
मुंबई हुआ तरबतर : मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई और उपनगरों के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो रही है।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के अधिकांश हिस्सों में 4 सेमी से 6 सेंटीमीटर बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ और यातायात चरमरा गया। 
कफ परेड, भूलाभाई देसाई रोड, वर्ली, दादर, परेल, चीरा बाजार, मस्जिद बंदर और आसपास के इलाके में तेज बारिश के कारण जल जमा होने की सूचना है।

उपनगरों में, अंधेरी सबवे पर जल होने से यातायात रूक गया और साथ ही बोरीवली, मलाड और जोगेश्वरी क्षेत्रों में वाहन की गति धीमी हो गई।मुलुंड, भांडुप और पवई में भी अच्छी बारिश हुई, लेकिन अभी तक सामान्य जीवन के किसी भी व्यवधान की कोई सूचना नहीं है। तस्वीरें : गिरीश श्रीवास्तव

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख