Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी Coronavirus से संक्रमित

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (01:37 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि वे कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं और पृथक-वास में हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता ने ट्विटर पर लिखा कि आज शाम उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ और वे तत्काल पृथक-वास में चले गए।

उन्होंने ट्वीट किया, मेरे कोरोनावायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अल्लाह के शुक्र से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से अपना काम करता रहूंगा। कृपया मेरे लिए दुआएं कीजिए। कुरैशी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए पाकिस्तान सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।

वह सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष हैं और सरकार में प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद दूसरे नंबर के नेता समझे जाते हैं। पाकिस्तान के अनेक सांसद कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से कुछ की मौत भी हो गई है।

जून में नेशनल असेंबली के सदस्य मुनीर खान ओरकजई की मौत हो गई। वे इससे कुछ दिन पहले ही कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए थे। खैबर पख्तुनखवा विधानसभा के आठ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं। नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर भी संक्रमित हो गए थे और बाद में ठीक हो गए।
इस बीच पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले 2,21,000 के पार चले गए हैं और यहां 4500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख