शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Haryana ex health minister Kamala Verma dies
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 जून 2021 (07:14 IST)

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निधन

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निधन - Haryana ex health minister Kamala Verma dies
यमुनानगर। हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता कमला वर्मा का मंगलवार शाम को निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। कोविड-19 से उबरने के बाद यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में उनका ब्लैक फंगस संक्रमण का उपचार चल रहा था।
 
अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि वर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ी और शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि कमला वर्मा के निधन से एक युग का समापन हो गया। आपके व्यक्तित्व में संगठनात्मक क्षमता के साथ गुड-गवर्नेंस को लेकर जो संकल्प शक्ति समाहित थी, वो सद्गुण सदैव हमें जनकल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
 
हरियाणा की भाजपा इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि वह पूर्व मंत्री वर्मा के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। कमला वर्मा हरियाणा की भाजपा इकाई की पहली अध्यक्ष थीं।
ये भी पढ़ें
कोरोना की दूसरी लहर से भारत के आर्थिक पुनरुद्धार को नुकसान, वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 8.3% रहेगी GDP वृद्धि दर