suvichar
✕

हार्दिक पटेल ने क्यों कहा- हां, मैं एजेंट हूं...

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (12:31 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों के बीच पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि हां, मैं एजेंट हूं। गौरतलब है कि भाजपा समेत अन्य विरोधी उन पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगा रहे हैं।
 
हार्दिक ने मोरबी रैली के फोटो के साथ ट्‍वीट कर कहा कि हां मैं एजेंट हूं। इस निर्दोष जनता के अधिकार की आवाज का एजेंट हूं। आज सरदार पटेल जयंती के अवसर पर मोरबी में एक लाख लोगों की अभूतपूर्व ताकत।  
 
हार्दिक के इस ट्‍वीट के बाद उनके समर्थन और विरोध में ट्‍वीट की बाढ़ सी आ गई। ज्योति सिंह ने ट्‍वीट कर कहा कि बेशक तू एजेंट है वो भी कांग्रेस जैसी दोगली पार्टी का। युवाओं को बहला फुसला रहा है जातिवाद का हवाला देकर। वहीं नीतू सिंह ने कहा कि भाजपा की अर्थी निकालेगा हार्दिक पटेल। देशद्रोही किसने बनाया। भाजपा ऐसी गायब होगी जैसे गधे के सिर से सींग। देखते रहो। 
 
दूसरी ओर मनीष जैन ने ट्‍वीट कर कहा कि चाय से नींद नहीं आती यह तो सुना था, लेकिन एक चायवाला लाखों भ्रष्टाचारियों की नींद हराम कर सकता है, यह मालूम नहीं था। जीत यादव ने ट्‍वीट कर कहा कि आप पटेल समाज के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आपको और शक्ति दे। जय हिंद। हर समुदाय से मिलकर देश ‍बनता है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

अगला लेख