dharma sangrah
✕

नासा ने जारी की अंतरिक्ष की भयानक आवाजें, सुनकर उड़ जाएगी नींद

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (12:38 IST)
अंतरिक्ष अभी भी मानव के लिए एक पहेली बना हुआ है। भले ही अंतरिक्ष तक मानव की पहुंच हो गई है, लेकिन अभी भी अंतरिक्ष की असंख्य खोज बाकी है। नासा लगातार अंतरिक्ष की नई तस्वीरों और वीडियो जारी करता रहता है।  नासा ने पहली बार अंतरिक्ष में सुनाई देने वाली आवाजों की 22 ऑडियो क्लिप जारी की है। इन आवाजों को सुनकर आपको नींद नहीं आएगी। 
 
ये आवाजें किसी भुतहा फिल्म में इस्तेमाल होने वाले साउंड ट्रैक से भी ज्यादा डरावनी है। इन आवाजों को सुन ऐसा लगता है कि कहीं अनंत गहराई में पत्थर या मेटल फेंके जा रहे हों, या फिर कोई आपकी गर्दन के पीछे खड़े होकर जोर-जोर से सांस ले रहा हो या कहीं दूर किसी दूसरे ग्रह के प्राणी साथ में चिल्ला रहे हों। ये आवाजें शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों की हैं। साथ ही उपग्रहों और उल्का पिंडों की भी आवाजें इनमें सुनी जा सकती हैं। 
 
 
नासा के वैन एलेन प्रोब्सेज पर EMFISIS के जरिए ये आवाजें आसानी से सुनाई दी जा सकती हैं। ये आवाजें सालों से चलाई जा रही स्पेस मिशन के दौरान एकत्र की गई। कुछ स्पेसक्राफ्ट्स में ऐसे इंस्ट्रुमेंट होते हैं, जो रेडियो एमिशन को कैच कर लेते हैं।  अब वैज्ञानिकों ने इन्हें साउंड वेव में तब्दील किया है, जिन्हें नीचे सुना जा सकता है। नासा के वैज्ञानिक इन आवाजों पर अपनी खोज जारी रखे हुए हैं। ( Photo source: NASA) 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

अगला लेख