sundarkand

सांची दूध में भी मिलावट, इस तरह बनता था नकली दूध

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (14:48 IST)
इंदौर। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सांची के दूध में मिलावट कर नकली दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़ाए आरोपी सांची के दूध टैंकरों से दूध निकालकर उसमें केमिकल से बना नकली दूध मिला देते थे और चुराया हुआ दूध बाजार में बेचते थे।

दूध में मिलावट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मिले कड़ी सजा...
पुलिस ने क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सेंटर पॉइंट चौराहा के नजदीक स्थित गोडाउन में छापा मारकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सांची दूध के टैंकर से दूध निकालकर और उसमे केमिकल से बने दूध कि मिलावट कर रहे थे।

मिलावट पहचाननेे के यह 10 तरीके, आपको पता होना चाहिए
बदमाश टैंकर से 1 से डेढ़ हजार लीटर दूध निकालकर उसमे केमिकल से बना दूध मिलाकर टैंकर को वापस सील बंदकर सांची प्लांट में भेज देते थे। पुलिस ने आरोपियों से सहित बड़ी मात्रा में केमिकल युक्त दूध और दूध बनाने वाला केमिकल यहां से बरामद किया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि इस गोरखधंधे से गिरोह के सदस्य सांची दूध के टैंकरों से हजारों लीटर दूध चुरा चुके हैं और इनमें नकली दूध की मिलावट से हजारों ग्राहकों का स्वास्थ्य और जान खतरे में डाल चुके हैं।
 
राय ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह से सांची के इंदौर स्थित संयंत्र के कारिंदों की भी मिलीभगत है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख