Hanuman Chalisa

550वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान जाएगा सिख जत्था

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (21:26 IST)
अमृतसर। गुरुद्वारा ननकाना साहिब में गुरु नानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था 21 नवंबर को पाकिस्तान भेजा जाएगा।
 
 
शिरोमणि समिति के प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने बताया कि जत्थे के साथ जाने वाले 1,694 श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट शिरोमणि समिति के पास जमा करवाए थे जिनमें से 1,630 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। उन्होंने बताया कि जत्था प्रकाश पर्व मनाने और अलग-अलग गुरुधामों के दर्शन करने के पश्चात 30 नवंबर को देश वापस लौटेगा।
 
बेदी ने बताया कि 21 नवंबर को जत्था ननकाना साहिब में पहुंचेगा, जहां से 22 नवंबर को गुरुद्वारा सच्चा सौदा साहिब मंडी चूहड़काना के दर्शन करने के उपरांत शाम को फिर ननकाना साहिब में लौट आएगा। 23 नवंबर को ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा जबकि 24 नवंबर को श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब में जाएंगे। इसी तरह श्रद्धालु गुरुद्वारा डेरा साहिब लाहौर, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब एमनाबाद और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के भी दर्शन करेंगे। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख