kundali milan
✕

गुजरात में 10,459 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, मिले 11.75 लाख आवेदन

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (14:23 IST)
अहमदाबाद। गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड को पुलिस कांस्टेबल के 10,459 पदों पर भर्ती के लिए 11.75 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा पत्र लीक होने के कारण पिछले साल भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी।
 
बोर्ड ने हाल में निशस्त्र एवं सशस्त्र कांस्टेबल (पुरुष और महिला) और राज्य रिजर्व पुलिस बल कांस्टेबल (पुरुष) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन देने की आखिरी तारीख 9 नवंबर थी। पुरुषों के 8,476 और महिलाओं के 1,983 पदों सहित कुल 10,459 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लोग इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र थे।
 
लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हंसमुख पटेल ने कहा कि कुल 11.75 लाख आवेदन मिले हैं। अब तक 9.10 लाख को स्वीकार किया गया है, इनमें से 6.65 लाख उम्मीदवार पुरुष और 2.45 लाख महिलाएं हैं। 
 
पटेल ने बताया कि आवेदकों की फीस 12 नवंबर तक स्वीकार की जाएगी और आवेदकों के डाटा विश्लेषण के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए 20 नवंबर के आसपास पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद चयनित लोगों की लिखित परीक्षा होगी, जो अगले साल मार्च के पहले सप्ताह में होगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख