Hanuman Chalisa
✕

ईवीएम फिट तो नाटक मंडली हिट : महानगर कांग्रेस कमेटी

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (23:20 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजरात व हिमांचल में जीत के बाद भाजपाइयों ने कार्टून होर्डिंग्स लगाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा था, जिसके जवाब में गुरुवार को कांग्रेस ने भी कार्टून होर्डिंग्स वार किया। होर्डिंग्स में कांग्रेसियों ने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है।


बीते दिनों गुजरात और हिमाचल में पार्टी की जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने सीसामऊ थाना क्षेत्र के जरीब चौकी पर एक कार्टून होर्डिंग लगा दिया, जिसमें राहुल गांधी का कार्टून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष का कार्टून था। नीचे नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। साथ ही राहुल गांधी को भारत मुक्त कांग्रेस के बढ़ते कदम के लिए बधाई दी गई थी, जिसके जवाब में गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने फूलबाग चौराहे पर एक होर्डिंग लगवाई, जिसमें 'ईवीएम फिट तो नाटक मंडली हिट' लिखा गया।

इसमें लिखा गया है कि ईवीएम में कांग्रेस का बटन दब रहा है और वह भाजपा वाले खाने में जा रहा है, वहीं निर्वाचन आयोग के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ जोड़ रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम नाटक करके व ईवीएम सेट करके चुनाव जीत रही है, जो जनता के साथ लगातार सरासर धोखा है, जिसके चलते आज महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह होर्डिंग लगाकर उस नाटक मंडली तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह काम किया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

क्या बिसलेरी का पानी पीना सुरक्षित है? FSSAI की कार्रवाई के बीच कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान, गिनाईं 90 से ज्यादा गुणवत्ता जांच

कश्मीर घाटी में फिर मंडराया सूखे का खतरा, झेलम का जलस्तर 'माइनस' में, पानी और बिजली का बड़ा संकट?

उमंग सिंघार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना रावण से की, बोले उनके करीबी मंत्री दस सिर, अतिथि शिक्षकों पर भी घेरा

वडतालधाम जाने वाले श्रद्धालुओं और छात्रों के लिए बड़ी सौगात! CM भूपेंद्र पटेल ने किया नए अतिथि भवन और स्कूल का लोकार्पण

अगला लेख