Hanuman Chalisa
✕

अमिताभ ने पुण्यतिथि पर अपनी 'मां' को किया याद

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (22:56 IST)
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि पर उनकी बीमारी के दौरान उनके संघर्ष को याद किया। अमिताभ ने कहा, वह सुबह मां पर भारी थी क्योंकि वह अपनी डूबती सांसों को थामने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
 
तेजी एक समाजसेविका थीं। उनका जन्म पंजाब के फैसलाबाद के एक खत्री सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका विवाह 1941 में हरिवंश राय बच्चन के साथ हुआ। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन द्वारा किए गए ‘मैकबेथ’ के हिंदी रूपांतरण में लेडी मैकबेथ का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कभी-कभी’ में मेहमान भूमिका निभाई थी।
 
अमिताभ ने कहा, वह सुबह मां पर भारी थी, क्योंकि वह अपनी डूबती सांसों को थामने के लिए संघर्ष कर रही थीं। चिकित्सक लगातार उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे....और उनका दिल रह-रहकर धड़कता था....उनका शरीर निस्तेज हो रहा था....। उनकी डूबती सांसों को वापस लाने के लिए उनके सीने को पूरी ताकत से पंप किया जा रहा था, जो मुझसे देखा नहीं जा रहा था। मशीन ने जवाब दे दिया था और उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले हाथ बदल रहे थे।
 
मां का जीवन एक क्षण के लिए रुका और फिर वापस आया। उनके सीने को पहले से ज्यादा ताकत से हाथों से लगातार दबाया जा रहा था..यह मेरे लिए असहनीय हो गया था। हम एक-दूसरे का हाथ पकड़े, उन्हें जाते हुए देख रहे थे। बच्चन ने अपनी मां को एक ‘योद्धा’ बताया, जिन्होंने अपने बच्चों को हर परेशानी से महफूज रखा।
 
उन्होंने कहा, ब्रह्मांड की सबसे सुंदर मां... वह योद्धा थीं, जो शेरनी की तरह अपने शावकों को बचाती रहीं। वह बेहद स्टाइलिश और आधुनिकता की मिसाल होने के बावजूद अपने संस्कारों और संस्कृति से बंधी थीं...अंतत: वह चली गईं। लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में 21 दिसंबर 2007 को तेजी का निधन हुआ। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख