Daily Horoscope
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. GSEB SSC Result 2017

गुजरात बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, देखें अपना रिजल्ट

GSEB SSC Result 2017
अहमदाबाद। गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। गुजरात सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 15 मार्च से 25 मार्च के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा परिणाम देखने के लिए सभी छात्र, छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 
 
विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org या gseb.in पर देख सकते हैं।
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि रिजल्‍ट डिक्लेयर होने के बाद उक्त वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अपने रिजल्ट www.examresults.net पर भी देख सकते हैं।
 
ऐसे देखें GSEB SSC Result 2017 :
*नतीजे जानने के लिए आप सबसे पहले बोर्ड की साइट www.gseb.org पर जाएं।
*इसके बाद वहां पर दिए गए 10वीं रिजल्ट्स 2017 के लिंक पर क्लिक करें।
*हां पर आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरना होगा।
*डीटेल्स भरने के बाद एंटर मारें और आपका नतीजा सामने आ जाएगा।
 
 
GSEB Gujarat SSC Result 2017: बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की गई रिजल्ट बुकलेट के मुताबिक, इस साल 68.24 फीसदी रिजल्ट रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजस्ट की प्रतिशतता में इजाफा हुआ है। पिछले साल का रिजल्ट 67.06 फीसदी था।
 
पिछले साल का रिजल्ट 67.06 फीसदी था। इस साल 10वीं परीक्षा में कुल 8374 छात्रों ने 99 फीसदी से ज्यादा प्रतिशत हासिल किए हैं। जबकि 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 84,608 है। परीक्षा के लिए 7,79,623 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, हालांकि 7,75,013 छात्र इसमें शामिल हुए थे। बोर्ड ने 15 मार्च से 25 मार्च के बीच 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया था। पहला पेपर अंग्रेजी और गुजराती का था।
 
बड़ी संख्या में उम्मीदवार होने के बावजूद भी शांतिपूर्ण तरीके से एग्जाम कराए गए। पिछले साल 5.5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था और 8294 छात्रों ने 99 फीसदी से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे। गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजे 11 मई को घोषित कर चुका है। 11 मई को घोषित किए गए नतीजों में 81.89 फीसदी छात्र पास हुए थे। 12 वीं कक्षा में इस साल 5 लाख 14 हजार 965 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें करीब एक लाख 41 हजार विद्यार्थी साइंस स्ट्रीम के थे। गुजरात बोर्ड की स्थापना 1 मई 1960 को हुई। एजुकेशन बोर्ड, सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (SSC) 10वीं और हायर सेकेंडरी एजुकेशन (HSC) 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराता है और पाठ्यक्रम से जुड़े निर्णय लेता है।
ये भी पढ़ें
पठानकोट में मिलिट्री स्टेशन के पास मिला संदिग्ध बैग, हाई अलर्ट जारी