शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Government got tough on stone pelters in Madhya Pradesh, law will be made
Written By
Last Updated : गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (20:16 IST)

मध्‍यप्रदेश में पत्थरबाजों पर कसेगा शिकंजा, सरकार बनाएगी सख्‍त कानून

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्णय लिए। इस दौरान प्रदेश में पत्थरबाजों के खिलाफ बनाए जाने वाले कानून पर भी शिवराज मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इस कानून को पारित कर दिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, प्रदेश में आज पत्थरबाजों के खिलाफ बनाए जाने वाले कानून पर मंत्रिमंडल की तरफ से सहमति जाहिर कर दी गई है। अब शासकीय और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं। उनसे वसूली के लिए विधेयक को मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जो लोग सांप्रदायिक दंगे और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनसे वसूली की जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक की जानकारी दी। गृहमंत्री मिश्रा ने पत्थरबाजों को चेतावनी देते हुए कहा, जिस घर से पत्थर आएंगे, उसी के पत्थर निकाले जाएंगे। यह सबक समाज में विध्वंस और खौफ फैलाने की सोच रखने वाले तत्वों को याद रखना होगा। प्रदेश में कानून का राज है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाली ताकतों से अब सख्ती से ही निबटा जाएगा।
ये भी पढ़ें
राजस्थान : नाबालिग ने कुल्हाड़ी से वार कर माता-पिता की हत्या की