सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. gold Loot, fake officer, 40 kg gold loot, CBI officer,
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (20:00 IST)

नकली अफसरों ने फाइनेंस कंपनी से लूटा 40 किलो सोना

gold Loot
हैदराबाद। सीबीआई अधिकारी बनकर चार लोगों का एक समूह पड़ोस के तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में एक निजी वित्त कंपनी की शाखा में गए और भारी मात्रा में सोना लेकर चंपत हो गए।
पुलिस उपायुक्त (माधापुर संभाग) के विश्व प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे आरसी पुरम इलाके की शाखा में करीब चार लोग घुस आए और उन्होंने कर्मियों से कहा कि वे मुद्रा विनिमय की जांच करना चाहते हैं और बाद में बंदूक का भय दिखाकर धमकी दी और सोना लेकर एक चार-पहिया वाहन में फरार हो गए।
 
प्रारंभिक खबरों में बताया गया है कि वित्तीय शाखा से करीब 40 किलोग्राम सोना लूटा गया है। उन्होंने बताया कि वे कर्मियों से और अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
 
साइबराबाद के संयुक्त आयुक्त स्टीफन रवीन्द्र ने बताया, हम मामले की जांच कर रहे हैं और सोने की सही मात्रा का पता लगा रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर को इंतजार है बर्फबारी का, अटकलें भी हैं तो आशंकाएं भी