• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gold, airline, flight, toilet, central excise
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 अगस्त 2016 (14:55 IST)

एयर इंडिया की उड़ान के शौचालय से ढाई किलो सोना जब्त

Gold
पणजी। दुबई से सोमवार को गोवा हवाई अड्डे पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान के शौचालय में छुपाकर रखे गए तकरीबन ढाई किलो सोने के गहनों को सीमा और केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
सीमा शुल्क विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह आई उड़ान के शौचालय में सोने को छुपाकर रखा गया था। हमें 70 लाख रुपए कीमत का ढाई किलोग्राम सोना मिला है जिस पर किसी ने दावा नहीं किया है।
 
उन्होंने कहा कि एयरलाइन का स्टाफ जांच के दायरे में है। जांचकर्ता यात्रियों की सूची को भी देख रहे हैं, जो उड़ान में थे। सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उड़ान गोवा से बेंगलुरु रवाना हो गई। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
इंदौर में वॉटर कूलर के करंट से छात्र की मौत