sawan somwar

Reel बना रही छात्रा रेलगाड़ी से टकराई, मौत

Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (15:25 IST)
Social media reel : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में सोशल मीडिया ‘रील’ बनाने के चक्कर मे इंजीनियरिंग की एक छात्रा रेलगाड़ी की चपेट में आ गई। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। ALSO READ: salman khan firing case : सुसाइड नहीं कर सकता अनुज थापन, घरवालों ने लगाया आरोप, पुलिस टॉर्चर से मरा अनुज
 
गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि 20 वर्षीय वैशाली बुधवार शाम अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से रील बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गई। वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रूड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
 
वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख