sundarkand

राहुल को देश के इतिहास और भूगोल की जानकारी नहीं : गिरिराज सिंह

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (15:03 IST)
बलिया। केंद्रीय कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर हमलावर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि देश के इतिहास और भूगोल से अनजान राहुल की पार्टी की नीतियां अगर सही होतीं तो आज उसकी इतनी बुरी स्थिति नहीं होती।
 
सिंह ने राहुल द्वारा प्रधानमंत्री और भाजपा पर हाल में किए गए हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राहुल को किसी सिनेमाई अभिनेता की तरह रटी-रटाई स्क्रिप्ट पढ़ने की आदत है। राहुल को भारत के इतिहास और भूगोल के बारे में भी नहीं मालूम है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर असत्य बोलने संबंधी राहुल के बयान पर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों में से 60 वर्ष तक देश में राहुल के खानदान का ही शासन रहा है। अगर कांग्रेस की नीतियां सही थीं तो इस वक्त वह देश के केवल 20 फीसदी हिस्से में ही क्यों सिमट गई है? जबकि भाजपा शून्य से 75 फीसदी तक पहुंच गई है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दे दिया है। मोदी ने कहा था कि 'ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। पिछले 3 वर्ष में यह चरितार्थ हो गया है तथा विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। वह झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने में लगा है। राहुल विदेश जाकर गलत और झूठा बयान देते हैं कि मोदी सरकार के दौरान रोजगार के अवसर कम हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से 9 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत सरकारों ने महात्मा गांधी का राजनीतिक उपयोग तो किया लेकिन गांधी की नीतियों को दफना दिया जिसके कारण गांवों में चरखा व करघा चलाने वाले कम हो गए हैं। मोदी सरकार 'खादी फॉर नेशन' के नारे को बदलकर 'खादी फॉर फैशन' करने जा रही है।
 
गिरिराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मोदी सरकार ने एक नई क्रांति के लिए महत्वाकांक्षी 'माई-गाय' योजना बनाई है। इसके तहत गाय को रोजगार से जोड़ा जाएगा। गाय के गौमूत्र से अमीनो एसिड तथा गोबर से बायो कम्पोस्ट का निर्माण होगा। इस योजना से गाय की रक्षा होने के साथ ही ग्राम्य स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।
 
मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने दावा किया कि देश की जनता का भरोसा मोदी पर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई की दर 5.9 फीसदी थी, जो अब घटकर आधी हो गई है। विदेशी मुद्रा कोष 300 अरब डॉलर से बढ़कर 402 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। सड़क निर्माण तथा रेल ट्रैक बनने की रफ्तार भी कांग्रेस सरकार की तुलना में दोगुनी हो गई है।
 
गिरिराज सिंह के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि झूठे वादे करने वाली मोदी सरकार अब बेनकाब हो गई है। उसका कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहा है इसीलिए उसके मंत्री फिजूल बयान दे रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख