sundarkand

शर्मनाक, सिनेमा हॉल की बालकनी में गैंगरेप

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (12:54 IST)
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना मंवाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा सिनेमा हॉल की बालकनी में सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने दोनो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।
 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बुधवार को बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र की एक किशोरी का दो माह पूर्व मिस कॉल के जरिए एक युवक से परिचय हुआ। मंगलवार को युवक ने शॉपिंग के बहाने लड़की को मवाना बुलाया। शॉपिंग के बाद युवक उसे एक सिनेमा हाल ले गया जहां उसका साथी पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि फिल्म शुरू होने से पहले ही दोनों युवक किशोरी को बालकनी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
शिकायत के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी को बाइक पर बैठाकर मुजफ्फरनगर ले गए। मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास किशोरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी और पीड़िता के अलग अलग समुदाय से ताल्लुक रखने की बात सामने आई है।
 
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। आरोपियों की बाइक भी बरामद कर ली गई है। (भाषा) 

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख