Hanuman Chalisa

गुड़गांव में जांच के बाद घर लौट रही गर्भवती महिला से गैंगरेप

Updated: रविवार, 27 मई 2018 (08:38 IST)
गुड़गांव। गुड़गांव के मानेसर में 23 वर्षीय एक गर्भवती युवती से कथित तौर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
 
यह घटना 21 मई की है जब छह माह की गर्भवती पीड़िता नियमित जांच के लिए अपने पति के साथ साइकिल से एक अस्पताल जा रही थी। 
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से घर लौटते वक्त महिला ने साइकिल पर असहज महसूस करने की बात कही, तो उसके पति ने उसे ऑटो से घर पहुंचने के लिए कहा। 
 
अधिकारी ने बताया कि महिला के मुताबिक ऑटो में सवार होने के बाद ऑटो चालक ने उसे पानी पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया। पीड़िता और उसके पति ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। 
 
पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और मानेसर में अपने पति के साथ रहती है। उनका एक बेटा भी है। 
 
अधिकारियों ने बताया, 'मानेसर के महिला पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि भ्रूण की स्थिति स्थिर बनी हुई है।' (भाषा) 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

कोयला ब्लॉक आवंटन मामला, पूर्व PM मनमोहन सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया केस

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

एक्टिविज्म करना है तो सजा के लिए तैयार रहें, नड्डा का खरगे पर पलटवार

मुख्‍यमंत्री धामी ने 11 क्लीन फ्यूल वाहनों को दिखाई हरी झंडी, उत्तराखंड सरकार स्वच्छ परिवहन को दे रही बढ़ावा

संसद में आर-पार, सपा सांसदों का दानपेटी प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं मैंने कुछ गलत नहीं कहा

अगला लेख