रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rakshabandhan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (08:30 IST)

रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन पर बिहार में महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा | Rakshabandhan
पटना। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बिहार सरकार महिलाओं को एक सौगात देने जा रही है। इस दिन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी तथा उन्हें किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

 
राज्य की परिवहन विभाग की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा सुरक्षित सफर के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसें हैं। इनमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। महिलाओं एवं युवतियों के लिए इन सभी बसों में राखी के दिन बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई हल्की बारिश, यूपी व एमपी में तेज वर्षा की संभावना