शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Former movement, Madhya Pradesh,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जून 2017 (20:51 IST)

नीमच मंडी में भीषण आग के कारण अफरा-तफरी (वीडियो)

Former movement
नीमच। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन अब उग्र होने के साथ ही साथ हिंसक भी होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नीमच मंडी और मंडी क्षेत्र में आग लगा दी। यह आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते धुंए का गुबार आसमान को छूने लगा।
 

 
मंदसौर में मंगलवार को किसान आंदोलन के प्रदर्शकारियों और सीआरपीएफ के बीच हिंसक झड़प हो गई। फायरिंग में 5 किसानों की मौत के बाद प्रदेश में चल रहा किसान आंदोलन गुस्से से भड़क उठा। इसी का परिणाम रहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने नीमच मंडी को आग के हवाले कर दिया। अभी तक यह नहीं पता चला है कि मंडी में आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है। (वेबदुनिया न्यूज)