Hanuman Chalisa
✕

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर को भी मारा

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (11:37 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार को अत्याधुनिक हथियार से लैस अपराधियों ने करीब 20 राउंड फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी है। सरेराह हुई इस वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए। इस हमले में पूर्व मेयर समीर कुमार की गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई है।
 
 
समीर कुमार मुजफ्फरपुर के सार्वजनिक जीवन और राजनीति में सक्रिय थे। इस हत्या के बाद मुजफ्फरपुर सन्नाटे में आ गया है। पूरे शहर में खौफ बढ़ गया है। यह बड़ी घटना बनारस बैंक चौक पर शाम 7:30 बजे के आसपास घटी है। घटना के वक़्त पूर्व मेयर समीर कुमार अपनी गाड़ी से कहीं से आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गाड़ी को ओवरटेक किया। ओवरटेक कर पूर्व मेयर की गाड़ी के सामने ऐसे आए कि गाड़ी रुक गई।
 
 
इसके बाद अपराधियों ने हथियार से ताबड़तोड़ फायर किए और गाड़ी के भीतर बैठे समीर कुमार को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। सामने से की गई फायरिंग ने गाड़ी के भीतर बैठे उनके चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई।
 
 
इसके बाद हथियार लहराते अपराधी आसानी से भाग खड़े हुए। पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई है। लोग दुकान बंद कर भागने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है।
 
 
घटनास्थल पर मृतक समीर कुमार के परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। हत्या की वजह राजनीतिक है या व्यक्तिगत, अभी कोई नहीं बता रहा। लेकिन जिस तरीके से हत्या की गई है, स्पष्ट है कि कोई बड़ा गिरोह इस कांड में शामिल है। (एजेंसी)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख