रविवार, 6 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former Lok Sabha Speaker Manohar Joshi hospitalized
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 24 मई 2023 (00:31 IST)

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी अस्पताल में भर्ती

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी अस्पताल में भर्ती - Former Lok Sabha Speaker Manohar Joshi hospitalized
Manohar Joshi: लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उनकी हालत स्थिर है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता जोशी (85) को सोमवार को 'अर्द्ध-अचेतावस्था' में पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि मनोहर जोशी को ब्रेन ट्यूमर संबंधी जटिलताएं हैं। वे वर्तमान में गहन चिकित्सा कक्षा में हैं। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें उचित देखभाल और उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने की जरूरत है। वे वेंटिलेटर की सहायता के बिना सांस ले रहे हैं। 
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जोशी का हालचाल जाना।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
नए संसद भवन के उद्घाटन पर रार, TMC और AAP करेंगी बहिष्कार; कांग्रेस पर टिकी निगाहें