• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fodder scam case: Lalu Yadav reaches to CBI court
Written By
Last Modified: रांची , शुक्रवार, 9 जून 2017 (11:12 IST)

चारा घोटाला मामले में लालू की सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी

चारा घोटाला मामले में लालू की सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी - Fodder scam case: Lalu Yadav reaches to CBI court
रांची। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर चारा घोटाले से जुड़े दो मामलों में राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर हुए।
 
यादव चारा घोटाले के मामले 64 ए 96 में सीबीआई के विशेष न्यायाधीक्ष शिवपाल सिंह की विशेष अदालत में पेश हुए। यह मामला देवघर कोषागार से 97 लाख रुपए की अवैध निकासी का है। यादव चारा घोटाले के एक अन्य मामले 45 ए 96 में भी अदालत में पेश हुए। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ 37 लाख रुपए की निकासी का है।
 
राजद अध्यक्ष यादव के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री डॉ.जगन्नाथ मिश्र भी चारा घोटाले के मामले 64 ए 96 में अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी।
 
अदालत से निकलने के बाद यादव ने कहा कि कोर्ट के बुलावे पर वह अदालत में हाजिर हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अदालत का पूरा सम्मान करते हैं और उन्हें न्याय मिलेगा।
 
उल्लेखनीय है कि यादव चारा घोटाले के एक मामले 20 ए 96 में पहले से सजायाफ्ता हैं। यह मामला चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी का है। यादव चारा घोटालों के मामले में फिलहाल जमानत पर हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन : उग्र हुए किसान, इंदौर-भोपाल रोड पर फिर बवाल