manglik dosh calculator
✕

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42 हजार से ज्‍यादा लोग प्रभावित

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2024 (00:21 IST)
Flood situation critical in Assam : चक्रवात ‘रेमल’ के बाद लगातार बारिश के कारण गुरुवार को असम के 8 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ गया है और बड़े भूभाग में पानी भर गया है। नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में 42000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
ALSO READ: Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
नदियां खतरे के निशान से ऊपर : अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में 42000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र और बराक नदी तथा उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
ALSO READ: Manipur: इंफाल घाटी में भारी बारिश व बाढ़ से 3 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित
मृतकों की संख्‍या हुई 5, जबकि 18 घायल : असम की बराक घाटी और दीमा हसाओ के तीन जिलों में जनजीवन ठप हो गया है, जबकि गुरुवार को अन्य प्रभावित जिलों में रुक-रुक कर बारिश और आंधी की खबरें आई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से अब तक बारिश और बाढ़ के पानी में डूबने से मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख