Daily Horoscope
✕

तेलंगाना में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 10 की मौत, 2 घायल

Updated: बुधवार, 4 जुलाई 2018 (15:51 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में भयंकर आग लगने से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि वारंगल शहर के बाहरी इलाके में कोतिलिंगाला में सुबह करीब 11 बजे आग लगी। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है।
 
 
बचाव अभियान की निगरानी कर रही वारंगल (ग्रामीण) की जिलाधीश एम. हरिता ने घटनास्थल से फोन पर कहा कि दुर्घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं। 2 घायलों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि दमकल की 6 गाड़ियों को काम पर लगाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है। 3 मृतक इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की पहचान करने की कोशिशें की जा रही हैं।
 
प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। विस्तृत जांच चल रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने बड़े धमाकों की आवाज सुनी थी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख