dipawali
✕

पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे

Updated: गुरुवार, 30 मई 2024 (09:11 IST)
puri chandan yatra : ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से पंद्रह लोग झुलस गए। दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर एकत्र हुए थे।
 
पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का एक समूह इस अवसर पर आतिशबाजी कर रहा रहा था तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे मौके पर एकत्रित लोगों पर गिरे और उनमें से कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।
 
 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ। प्रभु से कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख