sundarkand

चेन्नई में छात्रों ने विश्वविद्यालय में लगाई आग

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (15:21 IST)
चेन्नई से वेबदुनिया प्रतिनिधि
चेन्नई के सत्यभामा विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) में बुधवार देर रात एक छात्रा की आत्महत्या से नाराज छात्रों ने जमकर आगजनी और तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतका परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई थी।
 
छात्रा की मौत के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र भडक़ उठे और विश्वविद्यालय में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और फर्नीचर में आग लगा दी। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है।
 
 विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्याभामा विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान प्रथम वर्ष की छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद वह अपने हॉस्टल पहुंची और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
 
वह मूलत: हैदराबाद की रहने वाली थी। उसकी पहचान रागामोनिका के रूप में की गई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
इस घटना के खबर जैसे ही छात्रों को मिली वे हिंसक हो गए। सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय  को घेर लिया और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने फर्नीचर में आग लगा दी और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। 
 
छात्रों को आरोप है कि छात्रा को नकल करते पकडऩे के बाद प्रताड़ित किया गया था। जिसके परेशान हो कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से विश्वविद्यालय में पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

'डरो मत, मैं साथ हूं': पिता पर हमले के बाद निशु आजाद के समर्थन में आए राहुल गांधी

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

अगला लेख