Daily Horoscope
✕

कानपुर के अस्पताल में आग लगी, बाल-बाल बचे 175 मरीज

Updated: रविवार, 28 मार्च 2021 (10:57 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर के स्वरूप नगर इलाके में स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

स्वरूप नगर थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे ने बताया कि कार्डियोलॉजी अस्पताल के भूतल पर स्थित स्टोर में सुबह करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उन्होंने बताया कि भूतल स्थित वार्डों से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और कुल 175 मरीजों को सुरक्षित वार्ड में ले जाया गया है।

पांडे ने कहा कि फिलहाल खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

पांडे ने कहा कि भूतल क्षेत्र में धुआं भर जाने के कारण पहली मंजिल की स्थिति के आकलन में दिक्कत आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी और दमकल विभाग के लोग खिड़कियों के शीशे तोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं अंदर कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं रह गया है। हादसे के बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त अमीम अरुण भी मौके पर पहुंचे गए।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सभी घायलों का समुचित इलाज कराने तथा इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और इसके साथ ही जांच के लिए उन्होंने महानिदेशक अग्निशमन सेवा, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा) की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है जो तत्काल मौक़े पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जांच करेगी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख