1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire breaks out in pharmaceutical factory in Punjab

पंजाब में दवा फैक्टरी में लगी आग, झुलसकर 4 लोगों की मौत

Punjab
अमृतसर (पंजाब)। पंजाब के अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित एक दवा फैक्टरी में गुरुवार रात भीषण आग लग गई जिसमें 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आग अमृतसर के बाहरी इलाके में मजीठा मार्ग पर नागकलां गांव में दवा बनाने की एक इकाई में लगी। मजीठा के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक महिला सहित फैक्टरी में काम करने वाले 4 कर्मचारी अचेत अवस्था में पड़े दिखाई दिए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आग के कारण धुआं पूरे गांव में फैल गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 7 गाड़ियों को भेजा गया।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
RBI का गोल्ड लोन पर बड़ा फैसला, क्या है बुलेट पुनर्भुगतान ऑप्शन का फायदा?