Daily Horoscope
✕

बुरे फंसे खान सर, छात्रों को भड़काने का आरोप, मामला दर्ज

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (08:57 IST)
पटना। रेलवे भर्ती (RRB-NTPC) में अनियमितताएं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्र बहुत ज्यादा उग्र हो गए। बुधवार को गया में कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने विरोधस्वरूप ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी। बिहार में बीते 72 घंटों से कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव को लेकर खान सर समेत 2000 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
 
खान सर के साथ एसके झा सर, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप सर, गोपाल वर्मा सर और बाजार समिति के कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इन सभी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 151, 152, 186, 187, 188, 330, 332, 353, 504, 506 और 120-बी के तहत केस दर्ज हुआ है।
 
हिरासत में लिए गए आंदोलनकारी उम्मीदवारों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें हिंसा और दंगा करने की शह मिली थी। खान सर पर आरोप है कि उन्होंने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रद्द नहीं होने पर छात्रों को सड़क पर आंदोलन करने के लिए उकसाया था।

इससे पहले दिन में देश के विभिन्न हिस्सों से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा तोड़फोड़ की खबर के बाद रेल मंत्रालय ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (आरआरबी एनटीपीसी) और स्तर 2 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है।
 
रेलमंत्री ने दिया आश्वासन : रेलवे द्वारा भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उम्मीदवारों के उपद्रव के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट नहीं करने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
 
मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं उम्मीदवारों से कहना चाहूंगा कि यह उनकी अपनी संपत्ति है। वे अपनी ही संपत्ति को क्यों नष्ट कर रहे हैं? हालांकि, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने पर अधिकारी उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे।
 
इस बीच खान सर ने बयान जारी कर कहा कि RRB ने जो अभी फैसला लिया है, अगर वो 18 तारीख को ले लिया जाता, तो यह नौबत नहीं आती। लेकिन एक अच्छा कदम यह उठाया है कि 16 फरवरी तक स्टूडेंट से सुझाव मांगा है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख