dharma sangrah
✕

झारखंड में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रेक, कई ट्रेनें प्रभावित

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (11:59 IST)
रांची। नक्सलियों ने झारखंड में गिरिडीह के पास बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। हादसे के बाद एहतियाती तौर पर हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। राजधानी एक्सप्रेस के साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।
 
यह धमाका रात 1:30 बजे के आसपास धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच हुआ। सूचना के बाद सुरक्षा कारणों से हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया (जीसी) रेल खंड पर आने और जाने वाली लाइन पर परिचालन रोक दिया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि चिचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट की सूचना पर रेल परिचालन रोक दिया गया था। आज पटरी को ठीक करने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे रेल परिचालन बहाल किया गया।
 
हेमंत ने बताया कि विस्फोट के कारण पटरियों का ‘पैनल क्लिप’ टूट गया था। नक्सलियों ने लाइन में विस्फोट किया था। हालांकि, रेल पटरी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था।
 
प्रतिबंधित संगठन ने झारखंड पुलिस द्वारा अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था। बोस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख